सोनभद्र को सूखा घोषित करने की मांग, जअपा ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बारिश न होने से फसलें सूखीं, किसानों के सामने जीवन-यापन का संकट

सोनभद्र। जनपद में बारिश न होने से उत्पन्न संकट को देखते हुए जन अधिकार पार्टी ने बुधवार को जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी (एडीएम) को सौंपा। पार्टी ने सोनभद्र जिले को तत्काल ‘सूखाग्रस्त जनपद’ घोषित करने की मांग की।
ज्ञापन सौंपते समय पार्टी पदाधिकारियों ने प्रशासन को अवगत कराया कि बारिश के अभाव में जिले में फसलें पूरी तरह सूख चुकी हैं। इससे किसानों के सामने जीवन-यापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सरकार से निम्न मांगें की गईं
सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित हो सोनभद्र की दयनीय स्थिति को देखते हुए इसे अविलंब ‘सूखाग्रस्त जनपद’ घोषित किया जाए।,किसान मुआवजा फसल क्षति का पारदर्शी सर्वे कराकर पीड़ित किसानों को उचित आर्थिक सहायता व राहत पैकेज दिया जाए।
, ऋण व लगान माफी प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे किसानों के कृषि ऋण व सरकारी लगान को पूरी तरह माफ किया जाए।
,सिंचाई व बिजली व्यवस्था नहरों के टेल तक पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा नलकूपों के संचालन हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति दी जाए।
जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य ने कहा कि यदि सरकार और स्थानीय प्रशासन ने किसानों की इन जायज मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया, तो जन अधिकार पार्टी किसानों के अधिकार और न्याय के लिए वृहद स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगी।
इस दौरान प्रदेश प्रमुख महासचिव डॉ. भागीरथी सिंह मौर्य, वाराणसी मंडल प्रभारी सुमंत सिंह मौर्य, विंध्य मण्डल उपाध्यक्ष विजय मल मौर्य, जिला प्रभारी श्रीपती विश्वकर्मा, जिला संरक्षक बैजनाथ सिंह मौर्य, जिला महासचिव रविरंज शाक्य, जिला कोषाध्यक्ष मंगला मौर्य, जिला संगठन मंत्री बलिराम मौर्य एवं रॉबर्ट्सगंज विधानसभा अध्यक्ष मनोज मौर्य सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

1532
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?