सीडीओ ने पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के लिए ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग की दी जानकारी

उत्पादों की पैकेजिंग, ब्रांडिंग और डिजिटल मार्केटिंग पर दी गई व्यावहारिक जानकारी सोनभद्र। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के एमएसएमई विकास कार्यालय, वाराणसी द्वारा पंचायत रिसोर्स सेंटर, विकास भवन में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के लिए ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री जागृति अवस्थी, आईएएस, मुख्य … Read more

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

उत्पादों की पैकेजिंग, ब्रांडिंग और डिजिटल मार्केटिंग पर दी गई व्यावहारिक जानकारी

सोनभद्र। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के एमएसएमई विकास कार्यालय, वाराणसी द्वारा पंचायत रिसोर्स सेंटर, विकास भवन में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के लिए ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि  जागृति अवस्थी, आईएएस, मुख्य विकास अधिकारी, रहीं। कार्यक्रम में एमएसएमई विकास कार्यालय के सहायक निदेशक वी.के. राणा एवं राजेश कुमार चौधरी सहित संबंधित अधिकारी एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
तकनीकी सत्र में विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई डॉ. मनीष अरोड़ा, बीएचयू- पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग , संजय रस्तोगी – उद्यमिता विकास , मोहम्मद तफाशीर खान, शाखा प्रबंधक, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, सोनभद्र – डिजिटल मार्केटिंग
आनंद प्रकाश गुप्ता, जिला संयोजक – पीएम विश्वकर्मा योजना के
कार्यक्रम में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को उत्पादों की गुणवत्ता, आकर्षक पैकेजिंग, ब्रांडिंग, डिजिटल मार्केटिंग तथा बाजार तक पहुंच बढ़ाने के संबंध में व्यावहारिक जानकारी दी गई। साथ ही प्रतिभागियों की समस्याओं एवं सुझावों पर खुली चर्चा भी की गई।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?