राष्ट्रभक्ति, प्रधानमंत्री के ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को मजबूती प्रदान करने वाली है: हंसराज विश्वकर्मा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

प्रभारी मंत्री ने कहा- तिरंगा हमारी आन, बान और शान,तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा राबर्ट्सगंज

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत आज सोनभद्र जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज में भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। राष्ट्रभक्ति के नारों और हाथों में लहराते तिरंगों से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल के नेतृत्व में निकाली गई यह यात्रा राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर शहीद स्थल चाचा नेहरू पार्क तक पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए।
यात्रा में मुख्यअतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा शामिल हुए। उन्होंने कहा कि “तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। यह केवल कपड़े का ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और करोड़ों देशवासियों के गौरव का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से हम आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि सोनभद्र की यह विशाल तिरंगा यात्रा जन-जन की राष्ट्रभक्ति और प्रधानमंत्री के ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को मजबूती प्रदान करने वाली है।


विशिष्ट अतिथि समाज कल्याण मंत्री संजीव गौड़ और जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज के सम्मान और देश के प्रति कर्तव्यों से जोड़ने का अभियान है।
जिलाध्यक्ष नन्द लाल ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन का आभार प्रकट करते हुए कहा कि देश सेवा, त्याग और समर्पण की भावना समाज को नई दिशा देती है।
इस अवसर पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया। नगर पालिका चेयरमैन रूबी प्रसाद भी यात्रा में शामिल हुईं। जिला संयोजक अजीत रावत ने कहा कि तिरंगा आजादी के लिए दी गई कुर्बानियों का प्रतीक है और दुनिया में देश के स्वाभिमान का प्रतीक बनकर लहरा रहा है।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा,पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश मिश्रा, अशोक मिश्रा, अजीत चौब, धर्मबीर तिवारी, ओंकार केशरी, क्षेत्रीय संयोजक नागेश्वर पांडेय, जिला उपाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, महामंत्री अशोक मौर्य, राजनारायण तिवारी, अमरेश पटेल,शारदा खरवार, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी , गुड़िया वर्मा,पुष्पा सिंह, इशिका पाण्डेय, मीनू चौबे, मंजू गिरी,गुड़िया त्रिपाठी, किरन त्रिपाठी, रंजन पांडेय, प्रमिला जैसवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में आमजनमानस उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?