तिरंगा के रंग में रंगा, देशभक्ति नारो से गूंजा पूरा इलाका

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

विंढमगंज/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। प्रधानमंत्री के आवाहन पर भारतीय जनता पार्टी के विंढमगंज मण्डल द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा आज निकाली गई। इस यात्रा का उद्देश्य घर-घर तिरंगा पहुंचाने के साथ लोगों में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना था। यह तिरंगा यात्रा भारती इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान से शुरू होकर कोन मोड़ तिराहा पहुंची और वापस कॉलेज मैदान में आकर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों, युवाओं, बुजुर्गों और नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।


यात्रा में मंडल प्रभारी बीएन गुप्ता, श्रवण सिंह गोंड, रामनरेश पासवान, मनोज मिश्रा, सुषमा सिंह गोंड, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, राकेश केसरी, सुमित कुमार, उपेंद्र श्रीवास्तव, अशोक कुमार जायसवाल, आर. रवि जायसवाल, नंदकिशोर गुप्ता, राम नारायण शर्मा, महेंद्र गुप्ता, जितेंद्र तिवारी, उदय शर्मा, सुजीत कुशवाहा और अमन कुमार जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

वहीं थाना अध्यक्ष रविकांत मिश्रा पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे। वन विभाग के रेंजर रत्नेश कुमार भी अपने दल-बल के साथ काफिले में व्यवस्था संभालते नजर आए। भारत माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?