शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर उठाईं चार मांगें

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र – ।आदर्श समायोजित शिक्षक/शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने जिलाध्यक्ष   के नेतृत्व में शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन प्रदेश उपाध्यक्ष अफजल अहमद की अध्यक्षता में बीएसए कार्यालय राबर्ट्सगंज में सैकड़ों शिक्षामित्रों की मौजूदगी में दिया गया।
शिक्षामित्रों ने शिक्षक पद पर समायोजन के लिए विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने का अवसर देने, जिले में लंबित अंतरजनपदीय एवं जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने, शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षामित्रों का उत्तराखंड की तर्ज पर नियमितीकरण करने और महिला शिक्षामित्रों को महिला शिक्षकों की तरह बाल देखभाल अवकाश का लाभ देने की मांग की।
एसोसिएशन ने कहा कि वर्तमान में शिक्षामित्रों को 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय तथा निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल रहा है। इसके लिए सरकार का आभार भी जताया गया। संचालन अनुज कुमार सिंह ने किया।
इस दौरान रामचंद्र, सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी, सुषमा झा, सुनीता पांडेय, रविंद्र नाथ चौधरी, दुर्गा शंकर मिश्रा, नीलम सिंह, सुशीला, ओमप्रकाश पांडेय, कमला प्रसाद, दिवाकर कनौजिया, रविंद्र नारायण पांडेय, उमाशंकर विश्वकर्मा, रामरक्षा, भोलानाथ जायसवाल और सुमन चतुर्वेदी सहित पदाधिकारी व शिक्षामित्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1542
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?