सोनभद्र। विंध्य कन्या पीजीजी कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में नए शैक्षणिक सत्र की स्नातक छात्राओं के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी का शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. अनिल कुमार सिंह (यूपी कॉलेज वाराणसी) व महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजली विक्रम सिंह द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक, एकांकी आदि की शानदार प्रस्तुति देकर सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। छात्राओं में मुख्य रूप से कुमकुम, मोहिनी, दिव्या, आर. चोई मोई, श्रुति, मनिषा आदि ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि अनिल कुमार सिंह ने कहा कि आज का दिन आपके जिंदगी का महत्वपूर्ण मोड़ है। कॉलेज जीवन सिर्फ किताबें पढ़ने या डिग्री हासिल करने का नाम नहीं, बल्कि खुद को तलाशने और तराशने का समय है।

शिक्षा के लिए आलस्य जैसे बड़े शत्रु को त्याग कर मेहनत व पूरी लगन से आगे बढ़ना होगा। प्रबंधक डॉ. अजय सिंह ने कहा कि सवाल पूछने से न डरें, क्लासरूम में सिर्फ बैठें नहीं, चर्चाओं का हिस्सा बनें। आपकी जिज्ञासा ही ज्ञान का विस्तार करेगी। अंत में प्राचार्या डॉ. अंजली विक्रम सिंह ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और पढ़ाई के साथ खेल-कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेना आवश्यक बताया। इस अवसर पर डॉ. कैलाशनाथ, डॉ. मालती शुक्ला, डॉ. अनुग्रह सिंह, डॉ. अरुणेन्द्र संदल, विनीता केसरी, पंकज, अनीश सिंह, अखिलेश कुमार, सूर्यप्रकाश व सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।






