आज रात 9 बजे से कल सुबह 7 बजे तक आवागमन बाधित, वैकल्पिक मार्ग अपनाएं
म्योरपुर, सोनभद्र। मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रनटोला स्थित रेलवे फाटक संख्या 68/B/T (किमी 94/12-14) ओवरहॉलिंग कार्य के चलते 10 घंटे के लिए बंद रहेगा।
पूर्व मध्य रेल के सीनियर सेक्शन इंजीनियर सतीश कुमार ने बताया कि आज मंगलवार रात 9 बजे से बुधवार सुबह 7 बजे तक फाटक से सड़क आवागमन पूरी तरह बाधित रहेगा। यह मार्ग काफी व्यस्त है, इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर म्योरपुर थानाध्यक्ष संतोष सिंह को भी पत्र भेजा गया है।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि इस अवधि में वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।






