मेधावी छात्रों की प्रतिभा का हुआ सम्मान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- बभनी में 100 विद्यार्थियों ने दी ब्लॉक स्तरीय परीक्षा

बभनी (सोनभद्र)। परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की शैक्षिक प्रतिभा को मंच देने और उनमें प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने के उद्देश्य से मंगलवार को बभनी ब्लॉक संसाधन केंद्र पर ब्लॉक स्तरीय मेधावी प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई। प्रतियोगिता में ब्लॉक के 25 संकुलों से संकुल स्तर पर चयनित 100 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति के निर्देशन में आयोजित परीक्षा में कक्षा 3, 5, 6 और 8 के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में भाषा, गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और सामाजिक विषयों से जुड़े बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। कक्षा 3 और 5 के विद्यार्थियों के लिए 40-40 प्रश्न, जबकि कक्षा 6 और 8 के लिए 50-50 प्रश्न निर्धारित किए गए थे।

परीक्षा को पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए शिक्षक मनोज कुमार, भगवानदास, चेतन कुमार सिंह, विकास कुमार, अखिलेश मौर्या और राकेश कुमार यादव ने कक्ष निरीक्षक की भूमिका निभाई। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति ने परीक्षा केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और परीक्षा प्रक्रिया का जायजा लिया।

चार कक्षाओं में इन विद्यार्थियों ने हासिल किए शीर्ष स्थान

परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद कक्षा 3 में अंशिका गुप्ता ने प्रथम, दीप मंगल सिंह ने द्वितीय और कुमारी सोया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 5 में पल्लवी प्रथम, निखिल कुमार द्वितीय और अभय कुमार तृतीय रहे। कक्षा 6 में आयुष कुमार ने प्रथम, सुनैना ने द्वितीय और कुमारी दिव्याशी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

वहीं कक्षा 8 में कुमारी अर्चना प्रथम, आलोक कुमार द्वितीय और रंजीत कुमार तृतीय स्थान पर रहे।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी शैक्षिक क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिला। आयोजन ने परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन का माहौल तैयार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1541
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?