वीरेन्द्र कुमार
मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज
विंढमगंज/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना से महज सौ मीटर दूर बीते रात्रि के समय भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल ग्राउंड में प्रकाश गुप्ता पुत्र स्वर्गीय सियाराम गुप्ता निवासी ग्राम बूटबेड़वा को कार्तिक चंद्रवंशी पुत्र सीता राम चंद्रवंशी, संदीप यादव पुत्र सामोद यादव, युवराज कुमार गुप्ता पुत्र राजू प्रसाद गुप्ता,रहीस अंसारी पुत्र सुलेमान निवासी गढ़ सलैयाडीह के मध्य पुरानी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हो गया जिसमें प्रकाश गुप्ता पुत्र स्वर्गीय सियाराम गुप्ता को मारपीट कर लहुलुहान कर घायल कर दिया जिसमें बीच बचाव करने आए प्रिंस चंद्रवंशी पुत्र राजेश चंद्रवंशी, उमेश कुमार चंद्रवंशी पुत्र जय कुमार चंद्रवंशी निवासीगण सलैयाडिह को भी चोट आ गए।

थाना निरीक्षक रविकांत मिश्रा ने बताया कि प्रकाश गुप्ता उपरोक्त की लिखित तहरीर पर विपक्षी गणों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 131/26 धारा 109,115(2), 352 351 (3) bns पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई तथा आरोपियों को घर पकड़ के लिए जगह-जगह दबिश के दौरान उक्त आरोपी सलैयाडीह ग्राम पंचायत से होकर गुजरने वाली कोन विंढमगंज रेलवे अंडरग्राउंड सड़क मार्ग पर पकड़ा कर न्यायालय भेजा गया।
इन आरोपियो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक रामधनी सिंह, सुनील राय तथा हेड कांस्टेबल महफूज, मेयाज मौर्य, बिजेंदर गोंड ,अंकित प्रसाद, ऐनुल हुदा शामिल रहे।










