एमवीएम गर्ल्स हाईस्कूल रॉबर्ट्सगंज में प्रतियोगिता परीक्षा के विजेताओं को मिला पुरस्कार

IMG 20261102 WA0014
IMG 20261102 WA0014

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कक्षा 6 से 10 तक के टॉपर सम्मानित, निबंध ग्रामर में भी छात्रों ने मारी बाजी

सोनभद्र। एमवीएम गर्ल्स हाईस्कूल रॉबर्ट्सगंज में सोमवार को विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के पुरस्कार वितरित किए गए।
कक्षा 6 में शिवम पासवान प्रथम, रौनक द्वितीय, केशरीनंदन तृतीय रहे। कक्षा 7 में आयुष मिश्रा प्रथम, आयुषी द्वितीय, प्रभा सिंह तृतीय। कक्षा 8 में खुशी प्रथम, कृष द्वितीय, आरोही तृतीय। कक्षा 9 में अभिनव प्रथम, यश पांडेय द्वितीय, आर्यन तृतीय। कक्षा 10 में सूर्या प्रथम, अभिषेक आर्या द्वितीय, गायत्री तृतीय रही।
हिंदी निबंध में जूही उपाध्याय और अभिषेक आर्या प्रथम, श्रेया और आस्था द्वितीय, श्रेया पटेल और विशाखा गुप्ता तृतीय रहीं। अंग्रेजी निबंध में श्रेया और अभिलाषा प्रथम, अभिनव और आकांक्षा पाल द्वितीय, आदर्श और अभिषेक आर्या तृतीय। अंग्रेजी ग्रामर में अभिनव प्रथम, अभिषेक आर्या द्वितीय और श्रेया दुबे तृतीय रहीं।
विद्यालय के प्रबंधक रमाशंकर दुबे ने सभी बच्चों को बधाई दी। प्रमाण पत्र प्रधानाचार्य उमाकांत शुक्ल ने वितरित किए। इस अवसर पर शिक्षक बिमलेश, समयनाथ, वीरेंद्र, किरन, छाया सहित समस्त शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1558
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?