सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री अजीत रावत एवं क्षेत्रीय मंत्री रामसुंदर निषाद का बुधवार को सदर ब्लॉक सभागार में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर दोनों पदाधिकारियों को बधाई दी।
वक्ताओं ने कहा कि सोनभद्र के कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिलने से जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। दोनों पदाधिकारी संगठन को और मजबूत बनाने और जनसेवा के कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान संघ के अध्यक्ष सुरेश शुक्ला ने की।
ये रहे मौजूद – बीडीओ लाल जी शुक्ला, नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार, एडीओ पार्थ राज, सचिव सुरेश सिंह, सुजीत कुमार, प्रमोद कुमार, श्वेता गुप्ता, निर्मला देवी, समाज कल्याण विभाग से संतोष राव, श्यामधर, जेई ओम प्रकाश, लेखाकार अनुपम तिवारी, जिला सह मीडिया प्रभारी अमन मौर्या सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री अजीत रावत एवं क्षेत्रीय मंत्री रामसुंदर निषाद ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी और विश्वास सौंपा है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे और कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत किया जाएगा।







