पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती पर सोनभद्र स्टेडियम में गौरव दिवस समारोह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारत रत्न की 139वीं जयंती पर खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान

सोनभद्र। भारत रत्न एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर गुरुवार को सोनभद्र स्टेडियम में गौरव दिवस के रूप में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पंडित पंत के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके देश और समाज के प्रति योगदान को याद किया गया और श्रद्धांजलि अर्पित की गई। खेल अधिकारी शमीम खान ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने स्वतंत्रता आंदोलन, देश की एकता और जनकल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया।

उनकी ईमानदारी, देशसेवा और सादगी आज भी प्रेरणादायी है। युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों पर चलने की जरूरत है। स्टेडियम परिसर में गरिमापूर्ण माहौल में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1542
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?