क्वांटम कंप्यूटर के अटैक से कैसे बचेगा नेटवर्क, स्कीथर टूल से होती है सुरक्षा जांच: डॉ. अवनिश

IMG 20261102 WA0004
IMG 20261102 WA0004

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आरईसी सोनभद्र में तीसरे दिन पोस्ट क्वांटम विजुअल क्रिप्टोग्राफी पर मंथन, 5G-6G सुरक्षा पर चर्चा

सोनभद्र। आरईसी सोनभद्र में चल रहे तकनीकी कार्यक्रम के तीसरे दिन साइबर सुरक्षा के समकालीन आयामों पर विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए। सत्रों में मल्टीमीडिया डाटा ट्रांसफर के दौरान इमेज, ऑडियो, वीडियो की सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों और उनके समाधानों पर चर्चा हुई।
प्रारंभिक सत्र में डॉ. मैनेजर यादव ने विजुअल क्रिप्टोग्राफी पर प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया। इसके बाद डॉ. अवनिश यादव ने “पोस्ट क्वांटम सिक्योरिटी प्रोटोकॉल फॉर 5G व 6G कम्युनिकेशन” विषय पर बताया कि आज के 5G और भविष्य के 6G नेटवर्क की सुरक्षा को हैकर्स से बचाने के लिए एडवांस लेवल की एन्क्रिप्शन तकनीक तैयार की जा रही है।
अपराह्न सत्र में डॉ. अवनिश यादव ने पोस्ट क्वांटम सिक्योरिटी प्रोटोकॉल पर प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने स्कीथर वैलिडेशन टूल के माध्यम से भविष्य में बनने वाले क्वांटम कंप्यूटर के साइबर अटैक्स से बचाव और नेटवर्क मजबूती पर विश्लेषण प्रस्तुत किया। बताया कि यह टूल वास्तविक हैकर की तरह किसी संगठन के सिस्टम पर अटैक कर उसकी सुरक्षा क्षमता की जांच करता है।
कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. अमोद तिवारी, कोऑर्डिनेटर डॉ. मैनेजर यादव, डॉ. आशीष रंजन मिश्रा, डॉ. कल्पना सिंह, लालबाबू यादव, विवेक देव पांडेय, नवनीत उपाध्याय सहित अन्य शिक्षक और प्रतिभागी उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1558
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?