ट्रैक्टर की चपेट में आये युवक की उपचार के दौरान हुई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

बभनी में आटा पिसाई के दौरान हुआ हादसा

बभनी/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में शनिवार शाम ट्रैक्टर के धक्के से युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जिला अस्पताल में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को ट्रेक्टर के धक्के चैनपुर निवासी 18 वर्षीय धीरज पुत्र रामजन्म आटा पिसाई के लिए ट्रैक्टर लगवा रहा था।कि इस दौरान ट्रैक्टर बैक करते समय वह अनियंत्रित होकर धीरज को धक्का मार दिया। हादसे में धीरज गंभीर रूप से घायल हो गया।ग्रामीणों ने तुरंत घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार सुबह करीब 7 बजे धीरज ने दम तोड़ दिया।


धीरज की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल के मेमो के आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

1509
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?