25 लाख रुपये का जीआरपी ने 105 गुम मोबाइल किया बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

खोये मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाई

मीरजापुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद की जीआरपी पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। रेलवे डीजी के निर्देश एवं आईजी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी टीम ने 105 गुम मोबाइल फोन बरामद कर लिए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।

जीआरपी थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में क्यूआरटी टीम ने रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म और सरकुलेटिंग एरिया में लगातार चेकिंग एवं तकनीकी जांच के दौरान अलग-अलग तिथियों में दर्ज मोबाइल गुमशुदगी के मामलों का सफल निस्तारण किया।

रविवार को जीआरपी थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 55 पीड़ितों को उनके मोबाइल फोन सामूहिक रूप से वापस सौंपे गए। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने जीआरपी मिर्जापुर की कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

इस सम्बंध जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि शेष बरामद मोबाइल भी संबंधित आवेदकों के सत्यापन के बाद उन्हें सौंपे जाएंगे। यह कार्रवाई रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?