वन महोत्सव: नौगढ़ तहसील परिसर में हुआ वृहद पौधारोपण, छह दिनों में 5000 से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य पार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील परिसर में वन महोत्सव-2026 के तहत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। काशी वन्य जीव प्रभाग, रामनगर वाराणसी के प्रभागीय वनाधिकारी बी. शिवशंकर (भारतीय वन सेवा) के निर्देश पर 1 जुलाई से संचालित इस अभियान के छठवें दिन जयमोहनी रेंज के तत्वावधान में यह कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने 50 से अधिक छायादार एवं फलदार प्रजातियों के पौधे लगाए, जिनमें पीपल, बरगद, नीम, हरिशंकरी और आंवला शामिल थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ नौगढ़ के पूर्व उप जिलाधिकारी विकास मित्तल ने हरिशंकरी का पौधा लगाकर किया। तहसीलदार राहुल सिंह ने अपनी पत्नी के साथ बरगद का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण में पारिवारिक सहभागिता का संदेश दिया। भाजपा जिला प्रतिनिधि देवेंद्र साहनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह खरवार, पूर्व मंडल अध्यक्ष भगवान दास अग्रहरि, मंत्री सुनील चौरसिया और स्वयंसेवक अश्विनी पाण्डेय ने भी पौधारोपण किया और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की।

कार्यक्रम की निगरानी वन क्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव ने की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे प्रदेश में वन महोत्सव अभियान चलाया जा रहा है। जयमोहनी रेंज में 1 जुलाई से अब तक छह दिनों के भीतर 5000 से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं, जिससे निर्धारित लक्ष्य पार हो गया है। उन्होंने जोर दिया कि विभाग का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि प्रत्येक पौधे की नियमित देखभाल कर उसे वृक्ष के रूप में विकसित करना है।

अमित श्रीवास्तव ने तहसीलदार राहुल सिंह और सपत्नीक पौधारोपण को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पारिवारिक मूल्यों को भी बढ़ावा देती है। उन्होंने आमजन से जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ और अन्य शुभ अवसरों पर कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की।

इस अवसर पर वन दरोगा वीरेंद्र पाण्डेय, निर्भय सिंह, सोमेश प्रथम, सोमेश द्वितीय तथा वन रक्षक मुलायम, प्रेम सिंह, चंद्रशेखर, मनीष गुप्ता, प्रमोद यादव, भोला नाथ सहित जयमोहनी रेंज के समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पौधों के संरक्षण और हरित वातावरण बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?