वन महोत्सव के तहत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिली नई ऊर्जा, चिकनी गांव में 250 आम के पौधों का वितरण व पौधरोपण किया गया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के मझगाई रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत चिकनी में वन महोत्सव के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत “आम बहार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 250 आम के पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया तथा विभिन्न स्थानों पर 250 पौधों का पौधरोपण भी कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान संतलाल एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह उर्फ सिद्दू सिंह ने पौधरोपण कर किया। इस दौरान बच्चों, महिलाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक अभियान में भाग लिया तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

रेंजर संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को पौधों के महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

रेंजर संजय श्रीवास्तव ने कहा, “वन महोत्सव के तहत चल रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल के लिए प्रेरित करना है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 250 आम के पौधों का वितरण और पौधरोपण किया गया है। यदि हर नागरिक एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी निभाए, तो पर्यावरण संरक्षण के साथ आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सकेगा।”

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान संतलाल, महेंद्र कुमार (वन दरोगा), अभिषेक कुमार यादव (वन दरोगा), शिवपाल यादव (वन रक्षक), बीरबल (वन रक्षक), संजय चौहान सहित वन विभाग के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?