जमीन विवाद में दंपती से मारपीट, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

लिलासी कला गांव की घटना, पत्नी के सिर में आई गंभीर चोट

म्योरपुर/सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के लिलासी कला गांव में जमीन विवाद को लेकर एक दंपती के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार लिलासी कला निवासी चतुरगुन प्रसाद पुत्र बेचन प्रसाद ने तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के चमन पुत्र बेचन राम, राजेश पुत्र चमन, भोला पुत्र चमन तथा नवीन पुत्र भोला ने जमीन विवाद को लेकर उनके और उनकी पत्नी सुनैना देवी के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस मारपीट में सुनैना देवी के सिर में गंभीर चोट आई है। पीड़ित ने बताया कि वह ट्रैक्टर से हो रही जोताई रुकवाने गए थे, इसी दौरान विवाद बढ़ गया। उन्होंने तत्काल डायल-112 पर सूचना भी दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 352 एवं 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल दंपती का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक श्रीराम यादव को सौंपी गई है। उपनिरीक्षक ने बताया कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?