कोयला वेतन समझौते में देरी नहीं होगी बर्दाश्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

एनसीडब्ल्यूए-12 को शीघ्र सम्पन्न कराने के लिए व्यापक आंदोलन की तैयारी, सीटू चेकऑफ सिस्टम में शामिल होगा

म्योरपुर/सोनभद्र। 12वें राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौते (NCWA-12) को शीघ्र सम्पन्न कराने और जेबीसीआई की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए पुरजोर प्रयास जारी हैं। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के साथ शीघ्र बैठक कर इसके लिए व्यापक आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। 11वां कोयला वेतन समझौता 30 जून को समाप्त हो चुका है, लेकिन अभी तक कोल इंडिया ने जेबीसीसीआई की प्रक्रिया शुरू नहीं की है। कोयला कामगारों के हितों से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बात कोल फील्ड लेबर यूनियन, सिंगरौली (सीटू) के तत्वावधान में वर्कर्स क्लब खड़िया परियोजना में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कही गई। सम्मेलन को मुख्य अतिथि सीटू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप दत्ता और AICWF के महासचिव एवं जेबीसीआई सदस्य डी. डी. रामानंदन ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की एकता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। संगठन को मजबूत करने के लिए सीटू जल्द ही चेकऑफ सिस्टम में शामिल होने जा रहा है। चेकऑफ सिस्टम में सीटू के शामिल होने से NCL के श्रमिक बड़ी संख्या में सीटू से जुड़ेंगे। इससे संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा श्रमिकों की समस्याओं, मांगों और अधिकारों की आवाज़ को प्रबंधन एवं नीति-निर्धारण के सभी उचित मंचों पर मजबूती से उठाया जा सकेगा। इस अवसर पर कोल फील्ड लेबर यूनियन (सीटू) के अध्यक्ष एस. पी. सिंह, महासचिव पी. एस. पाण्डेय सहित संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।उपस्थित पदाधिकारी:
संयुक्त महामंत्री आर. एन. शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेन्द्र चौबे, बीना क्षेत्र अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद पनिका, सचिव सूरज पांडेय, ककरी सचिव बी. के. कुशवाहा, अध्यक्ष शैलेश कुमार, कृष्णशिला अध्यक्ष मो. हदीश खान, सचिव के. के. उपाध्याय, खड़िया अध्यक्ष मनीष विश्वकर्मा, सचिव शक्ति सिंह, IWS सचिव तुलसीराम डेहरे, दूधीचुआ सचिव अशोक धारी, अमलोरी सचिव के. सी. शर्मा, अध्यक्ष बी. के. शाह, निगाही सचिव जवाहरलाल मिश्र, ब्लॉक-बी सचिव एस. के. पाठक, जयंत सचिव राजेश सिंह सहित अन्य साथी मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?