चंद्रप्रभा बांध में डूबने से युवक की मौत, टहलने के दौरान फिसला पैर; परिवार में मचा कोहराम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के लौवारी कला गांव निवासी बिल्लू पुत्र बीरबल की शनिवार शाम चार बजे चंद्रप्रभा बांध में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, बुल्लू शनिवार शाम करीब चार बजे घर से टहलने के लिए चंद्रप्रभा बांध की ओर निकले थे। बताया जाता है कि वह बांध के किनारे पहुंच गए, जहां अचानक उनका पैर फिसल गया और वह सीधे गहरे पानी में जा गिरे। आसपास कोई मौजूद न होने के कारण उन्हें तत्काल बचाया नहीं जा सका।

कुछ देर बाद स्थानीय लोगों की नजर पानी में डूबते युवक पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पानी में डूबने से उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना ग्रामीणों ने नौगढ़ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

नौगढ़ थाना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव ने बनाते को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Comment

1483
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?