नौगढ़ में स्वास्थ्य जागरूकता एवं नशा मुक्ति शिविर आयोजित, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र के देवखत स्थित वाल्मीकि सेवा संस्थान द्वारा शनिवार को स्वास्थ्य जागरूकता एवं नशा मुक्ति शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वाराणसी के प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य, खान-पान, रहन-सहन तथा विभिन्न बीमारियों से बचाव के घरेलू उपायों की जानकारी दी। साथ ही मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श भी दिया गया।

कार्यक्रम में वाराणसी स्थित एफेक्स के कैंसर विशेषज्ञ डॉ. राजीव, राजीव कैंसर हॉस्पिटल की डॉ. अंशू राय, ओड़ियाना अस्पताल की डॉ. मनशा सिंह तथा डॉ. वंदना ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न रोगों के उपचार एवं बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

शिविर के दौरान महिलाओं को उपहार स्वरूप साड़ियां तथा बच्चों को सूट वितरित किए गए। कार्यक्रम में समाजसेवी श्रीमती कुसुमलता का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ।

संस्थान के संस्थापक एवं संयुक्त क्षेत्र सेवा प्रमुख राधेश्याम द्विवेदी ने नशे के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए लोगों से नशा छोड़कर स्वस्थ जीवन अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है, इसलिए इसके प्रति जागरूकता आवश्यक है।

कार्यक्रम में संस्थान के मंत्री अवध बिहारी मिश्रा, सह मंत्री बच्चा बाबू, कृष्ण कुमार तथा श्रीमती भावना अग्रवाल ने आगंतुक चिकित्सकों को अंगवस्त्र एवं रुद्राक्ष की माला भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर दिवाकर जी, देवेंद्र साहनी, रामबृक्ष कोल, अभिषेक बसंत, भाजपा मंडल अध्यक्ष, मंत्री सर्वजीत, अरविंद्र तिवारी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा।

Leave a Comment

1483
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?