Trending News
राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद अखिलेश यादव से मिलीं नीलम ओहरी, संगठन मजबूत करने का मिला संदेश, बढ़ी राजनीतिक सक्रियता, विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में तेज हुई अटकलें श्वांस नली में दूध फंसने से हुई मौत, परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर लगाया लापरवाही का आरोप जरा धीरे चलें… दुर्घटना संभावित क्षेत्र के होर्डिंग लगाकर चालकों को किया सतर्क छठ घाट का ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने भी किया निरिक्षण , सफाई कार्य का लिया जायजा मुर्धवा-बीजपुर मार्ग गड्ढों में तब्दील होने से वाहन चालकों को हो रही दिक्कत एल.टी. संवर्ग से प्रवक्ता पदोन्नति एवं ऑनलाइन पदस्थापन का विकल्प देने की उठी माँग

सेवानिवृत्त हुए पम्प अटेंडेंट कमलेश सिंह, पालिका में विदाई समारोह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने किया सम्मान, मृतक आश्रित को मिला नियुक्ति पत्र

सोनभद्र। नगर पालिका परिषद सोनभद्र के वरिष्ठ कर्मचारी पम्प अटेंडेंट कमलेश सिंह 31.05.2026 को 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे हैं। रविवार का अवकाश होने के कारण शनिवार को पालिका के सभाकक्ष में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने की।
इस अवसर पर अध्यक्ष ने कमलेश सिंह द्वारा पूरी तन्मयता एवं ईमानदारी से सेवा पूर्ण करने पर बधाई दी। उनसे हमेशा पालिका परिवार का हिस्सा बने रहने का अनुरोध किया। अध्यक्ष ने अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर कमलेश सिंह का सम्मान किया। पालिका सदस्य अनवर अली, मनोज चौबे, धर्मराज जैन, अजीत सिंह, सुजीत, संत कुमार, संजीव,विमलेश,आकाश सहित अन्य प्रतिनिधियों व कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।
समारोह में पालिका के दिवंगत सफाई मजदूर स्व. राजेन्द्र के पुत्र इन्दर को मृतक आश्रित के रूप में नियमित सफाई मजदूर पद पर नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया। अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने इन्दर को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?