Trending News
राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद अखिलेश यादव से मिलीं नीलम ओहरी, संगठन मजबूत करने का मिला संदेश, बढ़ी राजनीतिक सक्रियता, विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में तेज हुई अटकलें श्वांस नली में दूध फंसने से हुई मौत, परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर लगाया लापरवाही का आरोप जरा धीरे चलें… दुर्घटना संभावित क्षेत्र के होर्डिंग लगाकर चालकों को किया सतर्क छठ घाट का ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने भी किया निरिक्षण , सफाई कार्य का लिया जायजा मुर्धवा-बीजपुर मार्ग गड्ढों में तब्दील होने से वाहन चालकों को हो रही दिक्कत एल.टी. संवर्ग से प्रवक्ता पदोन्नति एवं ऑनलाइन पदस्थापन का विकल्प देने की उठी माँग

धर्मदासपुर में शीतला मंदिर में मूर्ति तोड़फोड़, भाजपा नेता ने की कार्रवाई की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया, गांव में शांति बनाए रखने की अपील

सोनभद्र। विधानसभा रॉबर्ट्सगंज के ग्राम धर्मदासपुर में गांव के बाहर स्थित माता शीतला मंदिर में अराजक तत्वों ने हनुमान जी व अन्य मूर्तियों की तोड़फोड़ कर दी। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा को सूचना दी।
अशोक मिश्रा तत्काल कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और शीतला मंदिर का जायजा लिया। उन्होंने एसपी व सीओ राहुल पाण्डेय से वार्ता कर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक व्यक्ति को थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूर्व जिलाध्यक्ष ने बताया कि गांव में पूर्ण शांति व्यवस्था है। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि गांव का माहौल खराब न हो। अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई होगी। घटना में लिप्त लोग किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे।
इस दौरान राजबली, आशीष जायसवाल, पंकज, कृष्ण कुमार जायसवाल, विजय यादव, सुनील यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?