“बिना वैकल्पिक व्यवस्था खलियारी रेलवे क्रॉसिंग बंद न हो” : पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

डीएम को सौंपा ज्ञापन, कहा- हजारों लोगों का आवागमन होगा प्रभावित

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग रेलवे क्रॉसिंग को बिना वैकल्पिक व्यवस्था बनाए बंद न करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि यह प्रांतीय राजमार्ग उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं बिहार को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। इस पर प्रतिदिन हजारों वाहनों से स्थानीय नागरिकों, किसानों, व्यापारियों, मरीजों व छात्रों का आवागमन होता है। कार्यदायी संस्था द्वारा बगैर वैकल्पिक व्यवस्था के मार्ग अवरुद्ध करना गैर जिम्मेदाराना एवं अविवेकी निर्णय है।
पूर्व विधायक ने कहा कि प्रचण्ड गर्मी में मरीजों व आमजन का बुरा हाल है। क्रॉसिंग बंद होने से एंबुलेंस व अन्य अति आवश्यक सेवाएं बुरी तरह प्रभावित होंगी। ऐसे में कोई घटना घटित होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि वैकल्पिक व्यवस्था बनने तक मार्ग को चालू रखा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?