“आज के परिवेश में पत्रकारिता एक बड़ी चुनौती” : हरीराम चेरो

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


पत्रकारिता दिवस पर प्रेस क्लब दुद्धी ने किया पत्रकारों का सम्मान

दुद्धी, सोनभद्र। प्रेस क्लब दुद्धी की ओर से पत्रकारिता दिवस पर शनिवार को अथर्व वेंकट हाल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरीराम चेरो ने कहा कि समाज में पत्रकारों की भूमिका आईने की तरह है। आज के परिवेश में पत्रकारिता एक बड़ी चुनौती है जो हर किसी के लिए आसान नहीं। निर्भीक व निष्पक्ष लेखनी से सच्चाई पहुंचाना पत्रकारों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पत्रकार अपना सबकुछ खोकर समाज के लिए सजग प्रहरी के रूप में तत्पर रहता है। आज चौथे स्तंभ की भूमिका अन्य तीन स्तंभों से कहीं ज्यादा है। तहसीलदार अंजनी गुप्ता, डॉ. रामजीत यादव, डॉ. लवकुश प्रजापति, पूर्व चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि, पूर्व जिला जज राजन चौधरी, रामेश्वर राय समेत वक्ताओं ने हिंदी पत्रकारिता की दो सौ वर्ष की यात्रा व चुनौतियों पर चर्चा की। सभी ने पत्रकारों से सिद्धांतों से समझौता न करने की अपील की। अध्यक्षता कर रहे चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि आज लोगों को न्याय की अंतिम उम्मीद मीडिया से है। संचालन वरिष्ठ पत्रकार जगत नारायण विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ। अंत में सभी पत्रकारों व अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रमोद कुमार, देवेश मोहन, रामदास कुशवाहा, प्रभात कुमार, नवीन कुमार, अशोक दुबे, चंद्रसेन पांडेय, श्याम पांडेय, विष्णु अग्रहरि, जितेन्द्र अग्रहरि, भीम जायसवाल, मदन तिवारी, राफे खान, सेराज खान, पंकज सिंह, पंकज साहू, मुकेश सोनी, संदीप अग्रहरि, प्रशांत दुबे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?