“जन जागरूकता ही नशा मुक्ति का सशक्त माध्यम” : उदय नारायण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

एनटीपीसी परिसर में एनएसएस इकाई ने की विचार गोष्ठी, स्वयंसेवकों ने लिया संकल्प

शक्तिनगर, सोनभद्र। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्ति नगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम की ओर से शनिवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत विचार गोष्ठी आयोजित की गई। स्वयंसेवकों ने नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया और अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने की कार्य योजना पर चर्चा की।
मुख्य वक्ता उदय नारायण पांडेय ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को नहीं, पूरे समाज और परिवार को नुकसान पहुंचाता है। स्वयंसेवकों को खुद बचने के साथ आसपास जागरूकता फैलाकर इसके खिलाफ अभियान चलाना है। विशिष्ट अतिथि डॉ. विनोद कुमार पाण्डेय ने स्वयंसेवकों से नशाखोरी व बुरी संगति से बचने और सोशल साइट्स पर बुरी चैटिंग से परहेज रखने का आह्वान किया।
युवा पत्रकार व समाजसेवी रंजीत कुमार राय ने नशाखोरी के विभिन्न प्रकारों पर चर्चा की और शक्तिनगर परिक्षेत्र में चल रहे अभियानों का उल्लेख किया। उन्होंने जन जागरूकता को इस बुराई के खिलाफ सबसे कारगर हथियार बताया।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. छोटे लाल प्रसाद ने किया व धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ स्वयंसेविका ज्योति ने किया। पंकज गुप्ता, राहुल सोनी, नीरज, समीर, आशुतोष, उज्जवल, संध्या, प्रभा, साक्षी, खुशबू, पूनम, आयशा, शाहीन बानो, अमीषा, तनु आदि का योगदान सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?