फर्जी अधिवक्ताओं व मुंशियों पर सोनभद्र बार एसोसिएशन की सख्ती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कचहरी परिसर में चलाया सघन चेकिंग अभियान, अनधिकृत लोगों को दी चेतावनी

सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन ने शनिवार को कचहरी परिसर में फर्जी अधिवक्ताओं, बिना पंजीकरण के मुंशियों और दलालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव, महामंत्री योगेश कुमार द्विवेदी व संयुक्त मंत्री प्रशासन संतोष सिंह पटेल ने किया।
जांच के दौरान कई ऐसे युवक अधिवक्ता ड्रेस में मिले जो अभी कानून की पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग बिना रजिस्ट्रेशन के वकालत पेशे को कलंकित करते हुए वादकारियों से दुर्व्यवहार करते पाए गए। परिसर में वादकारियों का शोषण करने वाले दलाल भी पकड़े गए।
बार एसोसिएशन ने सभी अनधिकृत लोगों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा। दोबारा पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई व सीधे जेल भेजने की हिदायत दी गई। अपंजीकृत मुंशियों को एक सप्ताह के भीतर पंजीकरण कराने के बाद ही परिसर में कार्य करने की अनुमति दी गई है।
जांच टीम में गोविंद प्रसाद मिश्र, शारदा प्रसाद मौर्य, ओम चतुर्वेदी, गीता गौर, आशीष मिश्र समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे। जानकारी कोषाध्यक्ष बंशी धर पाण्डेय एड ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?