कनहर नदी के तट अबाड़ी पिकनिक स्पॉट पर 21 जून को उमड़ेगा योग साधको का सैलाब

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल, मण्डलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी और जिलाधिकारी बीएन सिंह और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के साथ रहेगा प्रशासनिक अमला

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। 11 वें विश्व योग दिवस पर जनपद में कुछ अलग अंदाज में मनाये जाने की तैयारी जिलाधिकारी ने इस बार किया है। पर्यटन स्थल के रूप में अपनी ख्याति बना चुके कनहर नदी के तट पर स्थित अबाड़ी पिकनिक स्पॉट पर मनाया जाएगा इसके साथ ही विशिष्ट स्टेडियम तियरा में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में जनसामान्य अधिक संख्या में प्रतिभाग   करने की अपील जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से किया है।

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिये लाभदायक है, योग आत्म जागरूकता को बढ़ावा देता है जिससे आत्म सम्मान और आत्म विश्वास बढ़ता है। योग का अभ्यास किसी योग शिक्षक के मार्गदर्शन में करना सबसे अच्छा रहता है।

उन्होेंने कहा कि प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल व मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर बाल कृष्ण त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति में योग दिवस का कार्यक्रम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए ग्यारह अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए मुख्य कार्यक्रम का आयोजन अबाड़ी स्थित पिकनिक स्पॉट पर प्रातः 6.00 बजे से आयुष विभाग द्वारा किया जायेगा।

उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में योगाभ्यास करने हेतु प्रतिभागी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगें, योगाभ्यास का कार्यक्रम विशिष्ट स्टेडियम तियरा व जनपद के अमृत सरोवरों के पास ग्राम पंचायतों, नगर पंचायतों के प्रमुख स्थलों पर योग का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?