कठपुतली नृत्य व जादू के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

विश्व स्किल सेल एनीमिया दिवस पर खैराडीह गांव में आयोजन ।

बभनी (सोनभद्र) । विकास खंड बभनी के खैराडीह गांव में विश्व स्किल सेल एनीमिया पर हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कठपुतली नृत्य एवं जादू के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।

हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग के सीएसआर प्रमुख अनिल कुमार झा के मार्गदर्शन में गुरुवार को खैराडीह गांव में विश्व स्किल सेल एनीमिया जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जागरूकता कार्यक्रम में कठपुतली नृत्य व जादू के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक कर इस बीमारी के बारे में बताया गया। 19 जून को स्किल सेल एनीमिया जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।एनिमिया बीमारी और इसकी चुनौतियों और उपचार विकल्पों के बारे में लोगों को शिक्षित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करता है। यह स्किल सेल एनीमिया से पीड़ित लोगों की वकालत करने और अधिक सहायता और संसाधनों का आह्वान करने का दिन है। कार्यक्रम केवल जागरूकता का दिन नहीं है – यह कार्रवाई का आह्वान है। यह याद दिलाता है कि सामूहिक प्रयासों के माध्यम से, हम इस बीमारी से प्रभावित लोगों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकते हैं।स्किल सेल एनीमिया एक आनुवंशिक रक्त विकार है जो लाल रक्त कोशिकाओं को प्रभावित करता है। ये कोशिकाएं कठोर और चिपचिपी हो जाती हैं और दरांती (स्किल) के आकार की हो जाती हैं, जिससे वे रक्त वाहिकाओं में फंस जाती हैं और रक्त के प्रवाह को बाधित करती हैं। इससे दर्द, संक्रमण, और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।इस मौके पर ग्रामीण विकास अधिकारी प्रदीप कुमार सोनी, ब्लाक संयोजक लालकेश कुशवाहा ,ललन सिंह रामजीत ग्राम प्रधान, शिवपूजन ,लालमन अंकित द्विवेदी ,विजय कुमार ‘ रामचरन सहित सैकड़ों संख्या मे ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?