श्रमिकों ने कहा- 5 माह से नहीं मिला मेहनताना और ईपीएफ, परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुद्धी तहसील दिवस में जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, नवचेतना एग्रो सेंटर पर लगाया भुगतान न करने का आरोप, श्रम विभाग में दर्ज हुई शिकायत

म्योरपुर, सोनभद्र। विकासखंड म्योरपुर एवं बभनी क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों ने मजदूरी और ईपीएफ का भुगतान न होने से परेशान होकर 2 मई 2026 को आयोजित दुद्धी तहसील दिवस में जिलाधिकारी सोनभद्र के नाम प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की। मजदूरों ने आरोप लगाया कि कई महीनों से मेहनताना और ईपीएफ की राशि नहीं मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि नवचेतना एग्रो सेंटर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, बिट्ठलपुर, सिखड़ चुनार मिर्जापुर के अंतर्गत दुद्धी तहसील के म्योरपुर और बभनी क्षेत्र में उनसे कार्य कराया गया था। मजदूरों का आरोप है कि कंपनी द्वारा कार्य तो कराया गया, लेकिन पिछले पांच माह से मजदूरी और ईपीएफ का भुगतान नहीं किया गया। इससे श्रमिकों और उनके परिवारों के सामने रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में कठिनाई हो रही है। प्रार्थना पत्र में सुखाड़ी लाल, रमेश, प्रेमशंकर, शेर सिंह, रामफल, नंदलाल, बाबू राम और राजकुमार सहित अन्य मजदूरों ने प्रशासन से बकाया भुगतान जल्द दिलाने की मांग की है। मजदूरों ने कहा कि कई बार संबंधित लोगों से भुगतान के लिए अनुरोध किया गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। मामले को लेकर श्रम विभाग में भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत संख्या 4002026005643 के आधार पर विभागीय कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। दस्तावेज के अनुसार शिकायत को सहायक श्रमायुक्त एवं प्रवर्तन अधिकारी सोनभद्र को जांच और निस्तारण के लिए भेजा गया है। मजदूरों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर जल्द न्याय दिलाने की मांग की है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?