4 साल से बंद पड़ी हाईमास्ट लाइट, रात में सांप-बिच्छू का डर, तुरंत चालू कराएं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

म्योरपुर के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग स्थित आश्रम मोड़ पर अंधेरा, 6 ग्राम पंचायतों का मुख्य बाजार डूबा अंधेरे में

म्योरपुर, सोनभ्रद। म्योरपुर विकासखंड के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग के आश्रम मोड़ पर पिछले चार साल से भी अधिक समय से हाईमास्ट लाइट बंद पड़ी है। स्थानीय दुकानदारों, ग्रामीणों और समाजसेवियों ने बताया कि हाईमास्ट लाइट खराब होने की वजह से रात में विषैले जीव-जंतुओं जैसे सांप, बिच्छू के दुकान के अंदर आने का खतरा शाम होने के बाद किसी भी समय बना रहता है। विकासखंड म्योरपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतों में सांप काटने के मामले अक्सर आते रहते हैं। इन विषैले जीव-जंतुओं के काटने से जहां लोगों की मृत्यु हो जाती है, वहीं अगर लोग जीवित भी रहते हैं तो उन्हें कई तरह की परेशानियां होती हैं। स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने बताया कि पं. गोविंद वल्लभ पंत जी की प्रतिमा के पास लगा हाईमास्ट लाइट हिंडालको रेणुकूट के अधिकारियों द्वारा कुछ वर्ष पूर्व उद्घाटन किया गया था, लेकिन बीते चार साल से अधिक समय से यह रात के समय बंद रहता है। आश्रम मोड़ का तिराहा छह ग्राम पंचायतों को जोड़ता है। इन ग्राम पंचायतों में निवास करने वाले लोगों का यह मुख्य बाजार है। शाम के समय छोटे बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और स्थानीय दुकानदार रोजमर्रा की चीजें खरीदने के लिए इसी मार्केट में आते हैं, लेकिन अंधेरे के कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीण विजय कुमार, युवा समाजसेवी प्रशांत दुबे (बाबा), विशाल, बबलू पनिका, विनीत मोदनवाल, शाह मोहम्मद, मुकेश कुशवाहा, मो. इस्माइल, अशोक, केशव, विष्णु अग्रहरि, सुनील सोनकर, प्रवीण (गुडडु) यादव, सौरभ मद्धेशिया, अमन कश्यप, किशन, संजय भारती, सूरज अग्रहरि, विक्की आदि लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द हाईमास्ट लाइट चालू करवाने की मांग की है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?