खैराही का आरओ प्लांट महीनों से बंद, कटी केबल नहीं जुड़ी, पेयजल को तरस रहे लोग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हर घर नल योजना की खोदाई में कटी बिजली केबल, कई शिकायतों के बाद भी नहीं हुई मरम्मत, जिलाधिकारी से शीघ्र बहाली की मांग

म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय विकासखंड क्षेत्र के खैराही गांव में स्थित आरओ प्लांट पिछले कई महीनों से बंद पड़ा है। हर घर नल योजना के लिए हुई खोदाई के दौरान बिजली केबल कट गई थी, लेकिन अब तक उसे जोड़ा नहीं गया है। इसके चलते ग्रामीणों को पेयजल के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि केबल कटने के बाद से आरओ प्लांट ठप पड़ा है और गांव में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। लोगों को पानी के लिए दूर जाना पड़ रहा है या दूषित स्रोतों पर निर्भर होना पड़ रहा है। कई बार इस समस्या को लेकर संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन आज तक इसे सही नहीं किया जा सका। ग्रामीण राम बली, सोमारु, हरिश्चन्द्र, भोला, अत्रि लाल, फूलचंद ने जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित करते हुए आरओ प्लांट की विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत और बढ़ जाती है, ऐसे में प्रशासन को तत्काल संज्ञान लेकर केबल जोड़कर प्लांट चालू कराना चाहिए। लोगों ने चेताया कि यदि जल्द मरम्मत नहीं की गई तो उन्हें मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?