नवीन कुमार
खेतकटवा से बरवाखाड़ तक निकली यात्रा, महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
कोन/सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)। विकास खण्ड के बरवाखाड़ गांव में गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान गांव में भक्ति का माहौल बना रहा। पूजा के अवसर पर खेतकटवा से गंतव्य स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। सिर पर कलश धारण कर श्रद्धालु धार्मिक उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए।
कलश यात्रा के गंतव्य स्थल पर पहुंचने के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान गोवर्धन की आराधना कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन में ग्रामीणों की सामूहिक भागीदारी देखने को मिली। धार्मिक कार्यक्रम के माध्यम से लोगों ने आपसी एकता और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।
इस अवसर पर बाबूलाल यादव, दयाशंकर यादव,प्रदीप कुमार कनौजिया एडवोकेट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमलेश कुमार यादव, इंद्रदेव यादव, सियाराम यादव, अजीत कुमार यादव, रामबचन यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।









