वक्फ संशोधन विधेयक 2025 से समाज के कमजोर वर्ग होंगे सशक्त : सदर विधायक भूपेश चौबे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O – नगर पालिका सभागार रॉबर्ट्सगंज में आयोजित हुआ अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम

सोनभद्र । वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत नगर पालिका सभागार में आयोजित अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम का आयोजन गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक श्री भूपेश चौबे रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूबी प्रसाद की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला मंत्री (अल्पसंख्यक मोर्चा) श्री अनवर अली ने की जबकि संचालन वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के सह संयोजक श्री अल्ताफ कादरी ने किया।

मुख्य अतिथि श्री भूपेश चौबे ने अपने संबोधन में वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को मुस्लिम समाज, विशेषकर महिलाओं और कमजोर वर्गों के लिए सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि भारत में वक्फ संपत्ति लगभग 8 लाख एकड़ में फैली है जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक है, जिसका सही उपयोग समाज के हित में आवश्यक है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2013 के वक्फ संशोधन अधिनियम में पारदर्शिता की कमी थी और उसमें मनमाने भूमि अधिग्रहण को बल मिला।

विशिष्ट अतिथि श्रीमती रूबी प्रसाद ने कहा कि पूर्ववर्ती यू.पी.ए. सरकार ने 2014 में वक्फ बोर्ड को अत्यधिक शक्तियाँ देकर न केवल राज्यों पर बोझ डाला, बल्कि भूमि विवादों को भी जन्म दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना है और वक्फ संशोधन विधेयक 2025 इसी दृष्टिकोण से लाया गया है। उन्होंने बताया कि यह विधेयक मुस्लिम महिलाओं को उनकी संपत्तियों पर अधिकार सुनिश्चित करेगा।

कार्यक्रम के अंत में सह संयोजक अल्ताफ कादरी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रबुद्धजनों व कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर इस विधेयक की जानकारी समाज तक पहुँचाएँ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दानिश खान, अजहर खां, मुस्ताक अहमद खां, चिरागुद्दीन खां, मुस्तफा जमाल सुन्ना, तौकिर खान, सरवर अंसारी, हाफिज जावेद, मुन्ना खान, सैय्यद नजीर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?