नौगढ़ में खराब सड़क से ग्रामीण परेशान, मरम्मत की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र के कर्माबांध गांव में जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की।

ग्रामीणों के अनुसार, कर्माबांध गांव की मुख्य सड़क कई वर्षों से टूटी हुई है। बारिश के मौसम में यह सड़क कीचड़ और बड़े गड्ढों में बदल जाती है, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी कठिनाई होती है। आए दिन राहगीर, महिलाएं और स्कूली बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उन्हें चोटें आती हैं।

स्थानीय निवासी सतीश यादव, रोशन यादव, रवि यादव, त्रिदेव यादव, शंकर यादव, छोटेलाल, सोनू, कपिल देव, राकेश, मनीष, किसन, राम मूरत, शिव मूरत, अजीत चौहान, देवेंद्र प्रताप चौहान, राजेश, अजय यादव और विवेक सिंह ने बताया कि उन्होंने सड़क की मरम्मत के लिए कई बार अधिकारियों को सूचित किया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं की गई, तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे। उनका कहना है कि यह जर्जर सड़क अब लगातार हादसों को न्योता दे रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?