भारतीय भाषा समर कैंप 2026’ शुरू, बांग्ला वर्णमाला से कराया परिचित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

‘छात्राओं ने सीखे दैनिक जीवन के वाक्यांश व अभिवादन, भाषाई दक्षता बढ़ाने पर जोर; समग्र विकास के लिए संचालित हुईं विविध गतिविधियाँ

सोनभद्र। बुधवार को पी.एम.श्री. राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में भारतीय भाषा समर कैंप 2026 का आयोजन किया गया। कैंप के प्रथम दिन छात्रों के समग्र भाषाई विकास हेतु विविध गतिविधियाँ संचालित की गईं।
इस कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय भाषाओं के प्रति जागरूक करना तथा उनकी आधारभूत भाषाई दक्षताओं को विकसित करना था। कैंप के दौरान छात्रों को सबसे पहले विभिन्न भारतीय भाषाओं, विशेष रूप से बांग्ला भाषा के वर्णमाला से परिचित कराया गया। उन्हें अक्षरों के सही उच्चारण एवं लेखन का अभ्यास कराया गया।
इसके साथ ही संख्याओं को भी सरल एवं रोचक तरीकों से सिखाया गया, जिससे छात्र दैनिक जीवन में उनका प्रयोग कर सकें। छात्रों को हस्ताक्षर बनाने का अभ्यास भी कराया गया, जिससे उनमें आत्मविश्वास एवं व्यक्तिगत पहचान की भावना विकसित हो।
कैंप में मूल अभिवादन जैसे नमस्ते, धन्यवाद, कृपया आदि शब्दों का प्रयोग सिखाया गया तथा विभिन्न भारतीय भाषाओं में अभिवादन करने की विधि भी बताई गई। अंत में, छात्रों को दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाले सरल वाक्यांश सिखाए गए।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि समर कैंप के माध्यम से बच्चों में भाषाई विविधता के प्रति सम्मान और बहुभाषिक क्षमता विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे न केवल उनकी संवाद क्षमता बढ़ेगी बल्कि भारतीय संस्कृति से जुड़ाव भी मजबूत होगा। कैंप आगामी दिनों में भी विभिन्न भाषाई गतिविधियों के साथ जारी रहेगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?