जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता संपन्न, 300 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संयुक्त सचिव रजनी अग्रहरि की टीम ग्लेनहिल स्कूल रही उपविजेता, सनबीम स्कूल सोनभद्र में हुआ आयोजन; 13 गोल्ड, 20 सिल्वर, 5 ब्रॉन्ज मेडल जीते

सोनभद्र। कराटे एसोसिएशन एवं कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव जसपाल सिंह के निर्देश में जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन 9 मई को सनबीम स्कूल सोनभद्र में किया गया। प्रतियोगिता के ऑर्गेनाइजर सोनभद्र कराटे एसोसिएशन के सचिव अनूप सिंह पटेल और अध्यक्ष इंजीनियर रमेश सिंह रहे।
इस प्रतियोगिता में पूरे जनपद से लगभग 300 बच्चों ने भाग लिया। सब जूनियर, कैडेट और जूनियर वर्ग में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 गोल्ड, 20 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ सोनभद्र कराटे संघ के सेक्रेटरी अनूप सिंह पटेल एवं प्रेसिडेंट इंजीनियर रमेश पटेल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर सनबीम स्कूल के डायरेक्टर संदीप चौरसिया, रितेश चौरसिया, मुकेश राय, सोनभद्र जिला ओलंपिक संघ के सचिव साजिद अली, शुभम जायसवाल, प्रधानाचार्य श्वेता यादव और मास्टर राकेश गुप्ता भी उपस्थित रहे।
पूरे जनपद से 10 टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें ग्लेनहिल स्कूल कहरी की टीम उपविजेता रही। टीम की कोच एवं सोनभद्र कराटे एसोसिएशन की संयुक्त सचिव रजनी अग्रहरि रहीं।
सोनभद्र कराटे एसोसिएशन के सचिव अनूप सिंह पटेल ने बच्चों की सफलता एवं उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले में कराटे को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन लगातार कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर मौका दिलाने के लिए एसोसिएशन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?