पक्की सड़क की मांग को लेकर संवरा गांव के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

ग्रामीण तीन वर्षों से कर रहे माग

ग्रामीण वर्षों से सड़क पक्की करण की कर रहे माग

बभनी (सोनभद्र) । विकास खण्ड बभनी के संवरा गांव में पक्की सड़क की मांग को लेकर तीन वर्ष से शिकायत के बाद भी सड़क न बनने से क्षुब्ध ग्रामीणों प्रदर्शन किया।और जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।

विकास खण्ड बभनी के संवरा गांव के प्राथमिक विद्यालय से चन्द्र दत्त दूबे के घर तक दो किमी सड़क की मांग को लेकर ग्रामीण तीन वर्ष से शिकायत कर रहे।आज तक सड़क कच्ची है और जगह जगह गढ्ढे है।आए दिन लोग चुटहिल हो रहे हैं।ग्रामीण देवकुमार विश्वकर्मा भैया राम, योगेन्द्र कुमार, राजनारण, धन सिंह, फुलकुवर, पुलिबसिया,धन शाह, रामसुन्दर, इनकुवर, रामसूरत, रामाशंकर दूबे, विजय धनसाह ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीण देवकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि 2022 से लगातार सड़क की मांग करते चले आ रहे हैं लेकिन विभागीय अधिकारियों द्वारा सड़क निर्माण को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं किया गया बरसात के मौसम में विद्यालय जाने वाले बच्चों राहगीर को आवागमन में समस्या होती है। ग्रामीण ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?