पत्थर खदान मे आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन,सुरक्षा की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के सुकृत पत्थर खदान में शनिवार को हुए हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन कर जिला प्रशासन से न्याय की मांग किया। ग्रामीणों का कहना है कि खनन माफियाओ की लापरवाही का खामियाजा मजदूरों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ रहा है।

बताते सदर कोतवाली क्षेत्र के सुकृत के सेमरिहवा खनन इलाके में रविवार को भारी बवाल देखने को मिला क्योंकि शनिवार को ब्लास्टिंग के दौरान पत्थर की चपेट में आने से एक मजदूर और पेटिदार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हादसे में दोनों के हाथ, पैर और आंख तक क्षतिग्रस्त हो गए। फिलहाल दोनों का वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।

घटना से नाराज सैकड़ों ग्रामीण रविवार को खदान में घुस गए और नारेबाजी करते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि खनन में सुरक्षा मानकों की जमकर अनदेखी हो रही है और मजदूरों की जान को जोखिम में डाला जा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और भी तेज होगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?