अनुसूचित जाति /जनजाति के उपाध्यक्ष ने बूथ अध्यक्षों को वितरित किया गया पौधा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

29 जून को एक पौधा मां के नाम रोपे जाएगे पौधे

बूथ अध्यक्षों पर आयोजित किया जाए विभिन्न कार्यक्रम -लालकेस कुशवाहा

बभनी (सोनभद्र) । शुक्रवार को विकास खण्ड बभनी के बूथ अध्यक्षों को अनुसूचित जाति जनजाति आयोग उपाध्यक्ष के हाथों पौधा वितरित किया गया।

विकास खण्ड बभनी के अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने बूथ अध्यक्षों को फल दार वृक्षो का वितरण किया गया।29 जून को बूथ अध्यक्षों द्वारा अपने अपने बूथों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।श्री खरवार ने बूथ अध्यक्षों को पौधा वितरित कर पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।मण्डल अध्यक्ष लालकेश कुशवाहा ने सरकार की नितियों को जन जन तक पहुंचाने एवं लोगों को जागरूक होने के लिए कहा ।रविवार को आयोजित होने वाले मन की बात कार्यक्रम के बाद एक पौधा मां के नाम रोपित करने के लिए कहा गया। बूथ अध्यक्षों द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से पौध रोपण करना है।बूथ अध्यक्षों की बैठक कर सरकार की योजना के बारे में बताया जायेगा।भाजपा रविवार को मन की बात कार्यक्रम सहित,डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण का कार्यक्रम,10 अतिथियों के साथ 10 वृक्षारोपण का कार्यक्रम बूथ पर आयोजित किया जाएगा।इस दौरान शारदा खरवार मण्डल प्रभारी, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम डायरेक्टर,मोहर लाल खरवार मण्डल अध्यक्ष म्योरपुर,लक्ष्मी प्रसाद, जवाहर खरवार,आर पी शर्मा सहित बूथ अध्यक्ष सामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?