सीएस पाण्डेय
किसानो को उन्नत बीज व नवीन तकनीक विधि से खेती के प्रति दी गयी जानकारी
बभनी/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। आदित्य बिड़ला रूरल टेक्नोलॉजी पार्क म्योरपुर में विकास खंड बभनी के विभिन्न गांवों के किसानों को खेती करने के नये गुर सीखाए गये। वर्तमान समय में किसान खेती को कुटीर उद्योग की तरह तैर कर अपनी आमदनी को बढ़ा सकता है इसके लिए नलिन विधियों की जानकारी कराई गई।
विकास खंड बभनी के करकछी, कोंगा, बहेरा डोल, असनहर, घघरी, बभनी, नवाटोला इत्यादि गांवों के 60 किसानों को भ्रमण कराया गया। शनिवार को हिण्डाल्को द्वारा तैयार आदित्य बिड़ला रूरल टेक्नोलॉजी पार्क म्योरपुर का भ्रमण कराया गया।जहां कृषि वैज्ञानिक उमेश कुमार ने किसानों को उन्नत खेती करने के गुर सीखाए गये।भ्रमण के दौरान किसानों को उन्नत तकनीक से खेती की जानकारी दी गई और उन्नतशील गेहूं व सब्जी का बीज उपलब्ध कराया गया। किसानों को बताया गया कि खेती को व्यवसाय के रूप में तैयार कर अपनी आय को बढ़ा सकते हैं।
उन्होंने किसानों को जैविक खेती करने को की अपील किया।इसके लिए किसान घर पर ही गोबर खाद तैयार करें।इस दौरान बिजनेस सी एस आर के प्रमुख अभिजित, सुरेन्द्र सिंह,बिजोय सिंह द्वारा किसानों को बीज वितरित किए गए।
इस दौरान किसान लल्लू सिंह,रूपनाथ ,रामधनी रामपती ,राम औतार,मोहन सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे।









