बुखार से पीड़ित थे, CHC में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर कस्बा निवासी पूर्व वन दरोगा व विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष बसंत लाल पासवान (75) का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। बुखार से पीड़ित होने पर परिजन उन्हें म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉ. शिशिर श्रीवास्तव ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।बसंत लाल पासवान 15 वर्ष पूर्व वन विभाग से रिटायर हुए थे। वे श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके थे और वर्तमान में VHP के जिला उपाध्यक्ष के रूप में सक्रिय थे। निधन की खबर फैलते ही पैतृक आवास पर अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।







