उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ का धरना तीसरे दिन भी जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ जिला कमेटी सोनभद्र के तत्वावधान में बुधवार को धरने के तीसरे दिन संविदा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर अधिक्षण अभियंता कार्यालय पर मंडल सचिव नितेश मौर्य की अध्यक्षता में क्रमिक अनशन का दूसरा दिन हो गया। कर्मचारियों का कहना है कि अगर आज कोई वार्ता नहीं होती है तो कल से सभी निकाले हुए कर्मचारी भुख हड़ताल करने को बाध्य होंगे। जनहित को ध्यान में रखते हुए किसी प्रकार के कार्य को बाधित नहीं किया जाएगा। धरने में संगठन के पदाधिकारी के साथ मोहन विश्वकर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, जितेंद्र यादव, ज्ञान प्रकाश, विवेक पटेल, उत्तम सिंह, भैरव लाल, हरिशंकर, अनिल, प्रवीण, राजेश, सुरेंद्र, राकेश, अजय, अभय विश्वकर्मा के साथ-साथ सैकड़ो संविदाकर्मी उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?