बेकाबू ट्रक घर में घुसा, तीन घायल; एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हैंड ब्रेक न लगाने से हुआ हादसा, चालक ट्रक छोड़कर फरार

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल गांव के विषघरवा टोले में सोमवार दोपहर एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित मकान में जा घुसा। हादसे में मकान क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर मौजूद तीन लोग घायल हो गए। घायलों में सहदेव प्रसाद 65 वर्ष पुत्र हरदयाल, चंपा देवी 45 वर्ष पत्नी रामाश्रय और विशाल 4 वर्ष पुत्र रामाश्रय शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया। सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. शिशिर श्रीवास्तव ने प्राथमिक उपचार के बाद चंपा देवी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल महिला के पति रामाश्रय ने बताया कि सोमवार दोपहर बभनी की ओर से आ रहा ट्रक पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने के बाद सड़क किनारे खड़ा किया गया था। चालक लघुशंका के लिए उतर गया, लेकिन संभवतः हैंड ब्रेक नहीं लगाया। इसी दौरान ट्रक धीरे-धीरे आगे बढ़ा और सीधे उनके मकान में जा घुसा। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?