स्थानान्तरण नीति में परिवर्तन की माॅंग, राजकीय शिक्षक संघ ने मंत्री गुलाब देवी को लिखा पत्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आकांक्षी जिलों में 5 साल बाद गृह जनपद ट्रांसफर की सुविधा देने की मांग

म्योरपुर, सोनभद्र। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री डॉ अशोक कुमार अवाक ने माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी से शैक्षिक सत्र 2026-27 में घोषित होने वाली स्थानान्तरण नीति में संशोधन की माॅंग की है। डॉ अवाक ने कहा कि आकांक्षी जनपदों में तैनात शिक्षक-शिक्षिकाओं को 5 वर्ष की सेवा पूर्ण होने के बाद अपने गृह जनपद में स्थानान्तरण की सुविधा दी जाए। अन्य जनपदों में ऑनलाइन स्थानान्तरण में विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या का प्रतिबंध समाप्त किया जाए। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों को ऑफलाइन स्थानान्तरण दिया गया था, लेकिन राजकीय माध्यमिक शिक्षक इस सुविधा से वंचित रह गए थे। इस बार उन्हें भी यह अवसर दिया जाए। संघ ने मांग की है कि पूरे प्रदेश के सभी विद्यालयों की रिक्तियों को ऑनलाइन पोर्टल पर प्रदर्शित किया जाए। साथ ही प्रतिस्थानी की व्यवस्था को समाप्त किया जाए अथवा इसे शासन स्तर से किया जाए, क्योंकि शिक्षकों के पास स्वयं यह करने की कोई सुविधा नहीं है। डॉ अवाक के अनुसार ये संशोधन आवश्यक हैं जिससे अधिक से अधिक शिक्षक सरकार द्वारा घोषित स्थानान्तरण नीति का लाभ उठा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?