बारात में गये युवक से हुई मारपीट, पुलिस हिरासत में दो युवक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विष्णु अग्रहरि

दुद्धी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बघाडू गांव में शनिवार की रात बारात में गए एक युवक को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। बताया जाता है कि सरगम 32 पुत्र नंदलाल निवासी बघाडू गांव के लंगडी मोड़ पर बारात देखने गया हुआ था। बारात में ही कुछ अज्ञात लोगों ने मारकर सड़क किनारे फेंक दिया। सुबह भोर में गंभीर हालत में सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में परिजनों ने देखते ही चौक गए। परिजनों ने एम्बुलेंस से सीएचसी दुद्धी लाया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालात को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

उक्त घटना की जानकारी अभी तक कैसे हुई यह परिजनों को नही मिल पाई है।

इस सम्बंध में क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चन्देल ने बताया कि बघाडू गांव में आयी बारात ने गए एक युवक को किसी बात को कुछ लोगो ने मारपीट दिया। जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है जिसकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है। वही इस मारपीट के सम्बंध में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?