साइकिल सवार युवती से झपट्टामार मोबाइल छीनने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

प्रदेश के कई जिलों में टाइल्स लगाने का काम करते है दोनो भाई

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में सदर कोतवाली पुलिस ने झपट्टामारी करने वाले दो शातिर भाईयो को गिरफ्तार किया है। ये वही आरोपी हैं जिन्होंने कुछ महीने पहले साइकिल सवार एक युवती का मोबाइल झपट लिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रेलवे स्टेशन रोड से दबोच लिया और उनके पास से दो एंड्रॉइड मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपने अपराध को स्वीकार भी कर लिया है।

जनपद पुलिस की सक्रियता और तेज़ी एक बार फिर सामने आई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध व अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, 12 जून को मधुपुर बाज़ार से घर लौट रही एक युवती से ग्राम बट के पास दो अज्ञात युवकों ने मोबाइल फोन झपट लिया था। इस घटना के बाद रॉबर्ट्सगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस लगातार सुराग़ जुटा रही थी। मुखबिर की सूचना पर सोमवार सुबह रेलवे स्टेशन रोड से दोनों आरोपी सचिन चौहान और संजय चौहान, जो कि जनपद संत कबीरनगर के निवासी हैं, गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस ने उनके कब्जे से दो एंड्रॉइड मोबाइल भी बरामद किए हैं। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि वे टाइल्स का काम करते हैं और अलग-अलग ज़िलों में घूमकर मजदूरी के साथ-साथ ऐसी घटनाओं को अंजाम देते थे। दोनों ने रॉबर्ट्सगंज में कार्य के दौरान ही युवती से मोबाइल झपटने की बात स्वीकार की है।


पुलिस टीम घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की बरामदगी के लिए संत कबीरनगर रवाना हो गई है। सोनभद्र पुलिस की यह कार्रवाई न केवल अपराधियों के लिए सख्त संदेश है, बल्कि यह भी दिखाती है कि पुलिस की निगाह से कोई अपराधी ज्यादा दिनों तक बच नहीं सकता।

इन आरोपियो को गिरफ्तार करने वाली उप निरीक्षक रविकांत मिश्रा, सोमचन्द्र , सोनू कुमार व सुधीर कुमार शामिल रहे ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?