ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार अपना दल एस के मीडिया प्रभारी सहित दो लोगो की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने मीडिया प्रभारी की मौत पर जताया शोक

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर शाम स्टेट हाइवे कलवारी-खलियारी मार्ग पर एक वैवाहिक कार्यक्रम से वापस लौटते समय बाइक सवार दो लोग भारी वाहन की चपेट में आ गए जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर जिला अस्पताल भेज दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार अपना दल एस के जिला मीडिया प्रभारी महेन्द्र सिंह पटेल पुत्र चंद्रशेखर सिंह पटेल 24 वर्ष निवासी ग्राम कुसुम्हां पोस्ट मुल्लाहडीह घोरावल और रामसूरत पटेल पुत्र स्व.तिलकधारी 55 वर्ष बाइक से बारात करके वापस घर जा रहे थे की कल देर शाम को स्टेट हाइवे कलवारी-खलियारी मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दोनो लोगो की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। इस दुखद घटना से अपना दल एस पार्टी में शोक की लहर है।

वही अपना दल एस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखते हुए कहा कि समर्पित और कर्मठ्या कार्यकर्ता का सड़क दुर्घटना में निधन होना पार्टी के लिए अभूतपुर छती है, पूरी पार्टी उनके परिवार के साथ खड़ी है।

इस बाबत में जिला अध्यक्ष अंजनी पटेल ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि महेंद्र पटेल एक पार्टी के सच्चे सिपाही थे जो पार्टी के लिए 24 घंटे समर्पित थे सभी के दिलों पर राज करते थे सड़क दुर्घटना में उनका दुखद निधन होना हम सभी के लिए बहुत ही दुखदाई है हम सभी पार्टी के कार्यकर्ता उनके परिवार के साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?