सोनभद्र में यातायात सुधार के लिए चिन्हित स्थानों से ही संचालित होंगे यात्री वाहन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O – प्राइवेट वाहन, बस और ऑटो अब चिन्हित स्थानों से ही भरेंगे सवारी
O – अधिशासी अधिकारी व यातायात प्रभारी निरीक्षक ने किया स्थलीय निरीक्षण

सोनभद्र। जिला मुख्यालय पर जाम की समस्या से निपटने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में गुरुवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव और यातायात निरीक्षक अविनाश सिंह ने संयुक्त रूप से घोरावल, पन्नूगंज, मधुपुर, कर्म, ओबरा, अनपरा और दुद्धी रूट के स्टैंडों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे इधर-उधर खड़े होने वाले बस व ऑटो चालकों को अब निर्धारित स्थानों से ही सवारी भरने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इससे मुख्य बाजार और व्यस्त मार्गों पर जाम की स्थिति से निजात मिलेगी।

अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव ने जानकारी दी कि विभिन्न स्थानों का मुआयना कर लिया गया है और कई चिन्हित जगहों पर अवैध अतिक्रमण पाया गया है, जिसे जल्द खाली कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्टैंड निर्माण का कार्य शुक्रवार से शुरू कर दिया जाएगा।

वहीं, यातायात निरीक्षक अविनाश सिंह ने बताया कि घोरावल, मधुपुर और कर्म रूट की बसों के लिए धर्मशाला स्थित फ्लाईओवर के नीचे नया बस स्टैंड बनाया जाएगा। खड़ीयारी, अनपरा, ओबरा और अन्य रूटों के लिए नवीन मंडी के पास फ्लाईओवर के नीचे स्थान चिन्हित किया गया है। इसके अलावा, ऑटो स्टैंड के लिए भी आसपास के क्षेत्रों में बैरिकेडिंग कर जगह निर्धारित की जाएगी।

प्रशासन का यह कदम यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?