डायरिया की चपेट में आने से गभर्वती महिला सहित दो की मौत, दर्जनों बीमार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में लगाया कैम्प


मिर्जापुर। जनपद में विकास खण्ड राजगढ़ के दारानगर गांव में डायरिया की चपेट में आने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई है जबकि दो व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया जहां एक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर किया गया। वही दर्जन भर से अधिक डायरिया के मरीज निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। वही स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीणों को दवा वितरण किया तथा डायरिया से बचाव के लिए सुझाव दिए।

विकास खण्ड राजगढ़ के दारानगर गांव में दूषित पानी पीने व लगभग एक दर्जन लोग डायरिया की चपेट में आ चुके हैं जबकि एक ही परिवार के दो लोगों की गुरुवार की रात में मौत हो गई।  डायरिया से मरने वालो में सुनील उर्फ बुल्लूर 29 वर्ष व गर्भवती गूंजा 24 वर्ष शामिल है जबकि डायरिया की चपेट में आने से परिवार की 30 वर्षीय ममता की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल मिर्जापुर रेफर किया गया। वही गांव निवासी 24 वर्षीय रोशनी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। 

गांव में फैली डायरिया की चपेट में कंचन,प्रियंका,राम सजीवन, रमाशंकर,बिमला,प्रियंका,मंगला प्रसाद,दुर्गा प्रसाद,कविता,मीरा, बनारसी को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों को दवा वितरण करते हुए साफ सफाई रखने व पानी उबाल कर पीने तथा उल्टी दस्त होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?